कोडरमा : जिले में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में पुलिस ने सोमवार को 3 लोगों को जेल भेज दिया है,जेल भेजे गए लोगों में मुनाजिर हुसैन पिता इरशाद आलम व मो. नौशाद आलम पिता मो. इम्तियाज दोनों जलवाबाद कोडरमा एवं मो. अली पिता स्व.गुलाम नबी मदीना नगर करमा निवासी के नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार 2021 में कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति गबन का मामला प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त कोडरमा आदित्य रंजन के द्वारा पूरे मामले की जांच कराई गई थी, उपायुक्त को सौंपा गए जांच रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2017-18, 18-19 एवं 19-20 में 1433 छात्रों के नाम पर करोड़ों की राशि का गबन का मामला खुलकर सामने आया था, गबन की पुष्टि करते हुए 10 स्कूलों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात कही गई थी, जिनमें 1433 बच्चों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर करने का दावा किया गया था, उनमें से अधिकतर बच्चे के खाते में ट्रांसफर नहीं की गई थी, एवं बच्चों के स्कूल और घरों का पता फर्जी मिला था।
तत्पश्चात कल्याण पदाधिकारी कोडरमा नीली सरोज कुजूर के द्वारा कोडरमा थाने में कांड संख्या 75/23 दर्ज कराई थी, इसमें प्रीमैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में स्कूलों के प्राचार्य के अलावे कल्याण विभाग के तत्कालीन लिपि मोहम्मद मोबिन, क्लार्क प्रमोद कुमार मुंडा और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद हैदर को आरोपी बनाया गया था और इन तीनो कुछ दिन पूर्व ही जेल भेजा गया है ।