मधुपुर। मधुपुर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक पर बैंक से 13000 तेरह हजार कि निकासी कर घर ले जा रही एक वृद्ध का रूपया छीन कर भाग रहे युवक रंजीत कुमार को मधुपुर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते शनिवार को शहर के गांधी चौक से वृद्ध महिला का थैला से 13000 छीन कर भाग रहा था, जिसे आस पास के लोगो ने धर दबोचा व जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया है ।गिरफ्तार आरोपी रंजीत कुमार, गांव अलुवारा चकाई बिहार का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया की एक बाइक मेरा है जिसका नंबर जेएच 15एस 4159 पुलिस ने बाइक को डालमीया कुप के पास से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने कांड संख्या 54/23 दिनांक 5 मार्च 2023 अंतर्गत धारा 393 भादवी के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है!