संवाददाता, मसलिया/ सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रविवार को मसलिया के हटिया डंगाल मैदान में मसलिया थाना पुलिस एवं मसलिया पत्रकार बंधुओं के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस टीम की कप्तान थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा एवं पत्रकार टीम का कप्तानी केशरी नाथ यादव ने किया। खेल के पूर्व दोनों कप्तान की उपस्थिति में टॉस किया गया। पत्रकार टीम के कप्तान श्री केशरीनाथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पत्रकार टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट खोकर कुल 126 रन बनाया। वही मसलिया थाना पुलिस टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट खोकर 12 ओवर में केवल 77 रन ही बना पाया। इस प्रकार पत्रकार टीम 49 रन से मैच जीत लिया। पत्रकार टीम की ओर से सद्दाम हुसैन ने बेहतरीन 48 रन पारी खेलकर मैन ऑफ दा मैच रहा। वही बिपत कुमार यादव ने बेहतरीन विकेट कीपर कर पत्रकार टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के अलावे एस आई गौतम कुमार राय, बिश्वजीत कुमार, मिथुन किस्कू, अनिल सिंह आदि सहित प्रेस टीम के सभी साथियों मौजूद थे।
पुलिस के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/79zv