राजनेता एलआइसी को लेकर अनर्गल बयान देना बंद करें : पीयूष मिश्रा

IMG-20230305-WA0056

बेंगाबाद।  प्रखंड स्थित छोटकी खरगडीहा के शिवशंकर वर्मा के प्रीमियम कलेक्शन सेंटर परिसर में आयोजित अभिकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में एलआइसी मंडल कार्यालय के सीएलआईए उप प्रबंधक पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में 100अभिकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएलआईए ईश्वर वर्मा और शिवशंकर वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमे टॉप टेन अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएलआईए उप प्रबंधक पीयूष मिश्रा ने कहा कि राजनेता एलआइसी के प्रति अनर्गल बयान बाजी बंद करे। एलआइसी को बदनाम किया जा रहा है कुछ राजनेताओं द्वारा। विगत दिनों गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित जेएमएम स्थापना दिवस समारोह में एलआइसी को लेकर जो बयान दिया गया शर्मनाक है। एलआइसी परिवार मुख्यमंत्री के बयान की घोर निन्दा करती है। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एलआइसी ऑफिस शाखा गिरिडीह प्रबंधक एसएस चौधरी, सेल्स मैनेजर सुमित गुप्ता, एबीएम विकास पांडेय ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया और कहा कि कुछ नेताओ को राजनीतिक मुद्दा नहीं मिल पाने की स्थिती में एलआइसी को लेकर अनर्गल बयान बाजी पर उतर आए हैं जो कि बिलकुल निराधार और निरर्थक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलआइसी ऑफिस शाखा के एएओ शंकर कुमार, उमाकांत झा, विजय कुमार, सुनिल वर्मा, मुकेश कुमार मंडल, अरविंद कुमार वर्मा, सहीत अभिकर्ता संतोष कुमार वर्मा, विभाकर कुमार वर्मा, बासुदेव वर्मा, संजय ठाकुर, विक्रम शर्मा, एमडी नौशाद, बजरंगी महतो, गोविंद वर्मा सहीत सौ अभिकर्ता मौजूद थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zz5u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *