संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) ´ शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तेज आंधी तूफान होने पर मसलिया प्रखंड के आधा दर्जन पंंचायतों में बिजली सेवा बाधित हो गया था। विभाग की पहल पर सोमवार रात के करीब 11 बजे आमगाछी, कुसुमघाटा, हथियापाथर, बेलियाजोर सहित आधा दर्जन पंंचायतों मेंं बिजली सेवा बहाल हुई। बिजली मिलने के बाद मोबाइल चार्ज के साथ आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार मसलिया प्रखंड के शिकारपुर ढलान पर तार के ऊपर पेड़ की डाली गिरने पर बिजली का खंंभा टुट गया था। जिससे आधा दर्जन पंचायतों में बिजली सेवा बाधित था। सोमवार बिजली बहाल होने पर लोगों को राहत मिली है।