कोडरमा मे विद्युत आपूर्ति बाधित, विधायक ने अधिकारियों को आज बुलाई आपात बैठक

कोडरमा। जिले में लगातार हो रहे बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था को लेकर आज शनिवार को कोडरमा परिसदन में शाम पांच बजे स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव ने आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक मे विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित सभी उच्च अधिकारियों को बुलाया गया है। साथ ही इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया से सम्बन्धित सभी पत्रकार बंधुओं को भी सादर आमंत्रित किया गया है। विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता, कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के उच्च अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ui19

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *