भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नमो सम्मान दिवस आयोजित, कृषकों को किया सम्मानित

IMG-20230226-WA0090
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत सचिवालय भवन के प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नमो सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। यह सम्मान दिवस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा दुमका जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि 24 फरवरी को पूरे प्रदेश में किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में 12 करोड़ किसानों को सीधे उनके खाते में छह हजार रूपये तीन किस्तों में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से प्रारंभ हुई थी। इससे खासकर छोटे और मझोले किसानों को काफी लाभ मिली है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल ने केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं और संकल्पों को दोहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा नेतृत्व को किसानों और देश हित के लिए प्रगति विकास का कारक बताया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, कुरमाहाट युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कापरी, कार्यक्रम प्रभारी किशोर झा ने भी किसानों से संबंधित केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं हितेषी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील, मेहनती किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषक रामकांत शर्मा, शीतल मांझी, बीरेश मांझी, कृष्ण कांत तिवारी, राकेश मरांडी, अजय मंडल, फंटूश चौधरी, नबोध मसात, प्रकाश मांझी, नबाजी लायक, हरि मांझी, गिरधर लायक, जयनाथ लायक, हरि लायक, ब्रह्मदेव शर्मा, भिरगू राम मिस्त्री, प्रधान उमेश राय अजय लायक, देवनंदन मांझी, अगम लायक, अजित मांझी के साथ साथ जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के अलावे आस पास के प्रखंडों से आये हजारों महिला-पुरुष किसान, भाजपा किसान मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम से पूर्व किसानों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

किसान सम्मान दिवस के आयोजन से पूर्व किसानों ने समूह में बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल के द्वारा दर्जनों प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gyxp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *