प्रशांत किशोर किशोर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? 

गोपालगंज। जन सुराज पदयात्रा के 124वें दिन शुक्रवार को गोपालगंज के गांधी कॉलेज मैदान में जन सुराज अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन में जन सुराज के पार्टी बनने, लोकसभा चुनाव लड़ने और बिहार की सबसे बड़ी समस्या के मुद्दे पर मतदान हुआ। इसमें 2644 मत में से 2580 लोगों ने पार्टी बनने के पक्ष में वोट डाला। पार्टी बनती है तो क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, इस सवाल के उत्तर में कुल 2644 वोट पड़े। इसमें से 2462 लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं, बिहार की सबसे बड़ी समस्या के सवाल पर 58 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी और पलायन को सबसे बड़ी समस्या बताया।
इस दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि हम जन सुराज के नेता नहीं है, बल्कि इसके सूत्रधार है। बिहार में जब पदयात्रा खत्म होगी तब सभी लोगों को एक मंच पर बैठाकर मिलकर ये तय करेंगे कि दल बनाया जाए कि नहीं लेकिन अगर दल बना तो वह प्रशांत किशोर का नहीं बल्कि उन सारे लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर चलाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि आपके विश्वास के साथ धोखा नहीं होगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nzig

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *