151 गायों का दूध दुहान कर भगवान से बर्षा की प्रार्थना

दुमका। बर्षा नहीं होने पर किसानों में मायुसी छायी हुई है। सुबह से शाम तक किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखते रहते हैं कि कब मानसुन का रूख बदलेगा और बारिश होगी। बर्षा नहीं होने पर सुखाड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सरैयाहाट प्रखंड के महिला गांव स्थित भयहरण नाथ मंदिर में 22 मौजा के किसानों ने ईश्वर से बर्षा होने की प्रार्थना की और 151 गाय का दुध‌ दुहान किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अम्बिका राउत, भृगुनाथ यादव, सुरेश प्रसाद यादव, श्रीपति यादव, सुनील यादव, महादेव प्रसाद यादव, फणिभूषण राउत व विमल राणा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d22r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *