देवघर I उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को जनसम्पर्क निदेशालय की ओर से प्रकाशित जनसेवा के 3 वर्ष पूर्ण होने से संबंधित किताब भेंट स्वरूप जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने प्रदान किया। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसेवा के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित पुस्तक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ योजनाओं से हो रहे लाभ की जानकारी प्रकाशित की गयी है। इस दौरान उपरोक्त के अलावे मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन उपस्थित थे।