देवघर I एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप कु राय ने शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की मांग को लेकर एक बार फिर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से देवघर सर्किट हाउस में मुलाकात कर शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं से अवगत करवाया। और निवेदन किया कि एक बार अपने नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता कराने का कष्ट करें।वहीं दिलीप राय ने कहा कि पूरी उम्मीद है मुख्यमंत्री महोदय कुछ बेहतर निर्णय लेंगे। वहीं मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इस मामले को लेकर श्री राय कई बार मुलाकात किए हैं और नियमावली में संशोधन भी किया गया है।वहीं नियमावली में जो संशोधित किया गया है उसमें सामान्य परिस्थियों में शिक्षक शिक्षिकाओं का स्थानांतरण नहीं हो पाएगा।दूसरी बात जो वर्तमान नियमावली के दायरे में आते हैं उनका भी स्थानांतरण नहीं हो पाया है।एक दिव्यांग महिला शिक्षिका अंतर जिला स्थानांतरण की बाट जोहती रही और एक माह पूर्व उनके पति का देहांत हो गया।वहीं श्री राय कहते है आप समझ सकते हैं कि सरकार हमारी मांगों को लेकर कितना गंभीर है।जब माननीय मुख्यमंत्री जी संघर्ष यात्रा के दौरान पाकुड़ पहुंचे थे तो उस समय भी गृह जिला स्थानांतरण के विषय में चर्चा हुई थी और वे बोले थे सरकार बनने दिजिए?श्री बादल ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता होगी। बताते चलें कि पिछले सप्ताह श्री राय ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजूल हसन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता कराने का आग्रह कर चुके हैं।
एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने मंत्री बादल से किया मुलाक़ात
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ulu1