उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन….

5

देवघर I  उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में देवघर जिला अन्तर्गत उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में सीबीएसई के तहत होने वाले नामांकण प्रक्रिया को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन विकास भवन के सभागार में आयोजित की गयी। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर जिला अन्तर्गत आर मित्रा +2 विद्यालय, मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय एवं कस्तुरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, देवघर में नामांकण हेतु 15.05.2023 तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गयी है। इसके अलावे प्रेस वार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्ग 6 से 9 तक नामांकण हेतु आर मित्रा + 2 उच्च विद्यालय देवघर में 320 सीट के अलावा उत्क्रमित + 2 मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय 200 सीट एवं कस्तुरबा गांधी बालिका (आवासीय) विद्यालय देवघर मंे 25 सीट नामांकण हेतु हैं। साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प डेस्क नंबर 8825144615 जारी किया गया है एवं नामांकण हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जिले के अधिकारिक वेबसाईट  www.deoghar.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावे कक्षा के प्रत्येक सेक्सन में मात्र 40 छात्रों का अध्यापन, विद्यालय के सभी कक्षा में स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक ICT लैब, सुसज्जित प्रयोगशाला, IIM अहमदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त प्राचार्य, NCC एवं स्काउट की सुविधा, IT मीडिया के साथ अन्य व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई एवं पुस्तकालय, खेल का मैदान, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। आगे उप विकास आयुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों को इस जानकारी से अवगत करायें, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ ले सके। मीडिया कॉन्फ्रेसिंग के दौरान उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी  टोनी प्रेम राज टोप्पो, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी  रोहित कुमार विद्यार्थी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मी व विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hayd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *