प्राचार्य ने स्वयं सेवकों के साथ शुरू किया तिरंगा दिवस

तिरंगा के प्रति जागरूकता

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान की अध्यक्षता में तिरंगा दिवस की शुरूआत की गयी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1, 2 एवं 3 की के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव हम सभी को मनाना है तिरंगा के प्रति जागरूकता करना है। एनएसएस यूनिट एक के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो गजेंद्र कुमार सिंह, इकाई 3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी, डॉ हिमांशु कुमार सिंह, प्रशांत पातर, ममता झा, संतोष कुमार पत्रलेख, प्रो तलत नूर, अफरोज खान, रियाजुद्दीन, अन्थोनी हांसदा, नव कुमार पाल,निमाई, श्यामल घोष उत्तम घोष, सभी छात्र छात्रा आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vlcn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *