झारखंड चेंबर के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए प्रितम गाडिया

IMG-20221225-WA0092

रांची। झारखंड चेंबर की रांची मे आयोजित कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता किशोर मंत्री ने की। बैठक मे संताल परगना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रितम गाडिया ने संताल परगना की समस्या को अवगत कराया।
गोड्डा समेत संताल परगना क्षेत्र के साहेबगंज, पाकुड़, दुमका,जामताड़ा देवघर में पर्यटन उधोग की आपार संभावना है,जिसके लिए सरकार को चेंबर द्वारा पत्राचार किया जाये।महागामा और गोड्डा मे नो एंट्री से व्यवसायिक वाहनों को आवाजाही मे परेशानी हो रही है ।सरकार के द्वारा पुनः लाये गये कृषि कानून का विरोध फैडरेशन को राज्य के सभी चेंबर को साथ लेकर करना चाहिए ।बैठक में चेंबर के पुर्व अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार,पवन शर्मा,ललित केडिया,उपाध्यक्ष अमित शर्मा, रोहित पोद्दार,अभिषेक रामादीन, आदित्य मलोहत्रा आदी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hkqr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *