सत्ता में आने पर कांग्रेस प्रत्येक घर की मुखिया गृहणी को 2,000 रुपये प्रतिमाह देगी नगद : प्रियंका गांधी 

कर्नाटक की प्रत्येक महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है कांग्रेस : प्रियंका गांधी 

200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का भी कांग्रेस ने किया था वादा 

बंगलुरु। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर पार्टी प्रत्येक घर की मुखिया गृहणी को 2,000 रुपये प्रतिमाह नकद देगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित ‘ना नायाकी’ कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव ने कर्नाटक की महिलाओं से वादा किया कि ‘गृहलक्ष्मी योजना’ के तहत हर साल गृहणी के खाते में सीधे 24,000 रुपये अंतरित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिन पहले पार्टी ने राज्य में प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था। पार्टी ने कहा कि ‘गृहलक्ष्मी योजना’ का लक्ष्य घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई की बोझ से दब रही गृहणियों की कुछ मदद करना है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी चाहती है कि राज्य की प्रत्येक महिला सशक्त बने और अपने पैरों पर खड़े होकर अपने बच्चों की देखभाल करे। उसने कहा कि पार्टी कर्नाटक की प्रत्येक महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। केपीसीसी के मुताबिक, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ होगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0434

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *