जामा I जामा प्रखंड स्थित माँ इन्दुमयी आश्रम पंचुवा टिकर लकड़ापहाड़ी में सोमवार देर शाम को पंचायत समिति सदस्य सह आश्रम संचालक राजीव कुमार शर्मा के अध्यक्षता में 6 अप्रैल को हनुमान जयंती को लेकर एक बैठक किया गया। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आश्रम लकड़ापहाड़ी से शुरुआत होकर बारापलासी, माहरो, जामा, लगवन, मठाचक, दलदली, आसनथर समेत दर्जनों गांव का भ्रमण करेंगे। इस मौके पर काजल मुखर्जी, विकास भंडारी, ललन कुमार, राजेश प्रसाद साह, दिलीप प्रसाद साह, राजू जयसवाल, जयराम, विशाल, बिक्की, बमबम, दीपक, कुंदन आदि मौजूद थे।