बड़कागांव। महारामनवमी पूजा को शांति पूर्ण को लेकर हजारीबाग उत्पाद विभाग तथा बड़कागांव पुलिस के द्वारा प्रखंड के विभिन्न गांवों में पिछले दो दिनों से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान गाली, गोंदलपुरा, बड़कागांव हेटगढहा, गोबरदहा इत्यादि गांवों में चलाया गया। छापामारी में 750 किलो महुआ का जावा नष्ट किया गया तथा 80 लीटर महुआ दारु जप्त किया गया। वहीं पांच आरोपी चिन्हित करके करवाई कि गई। जिसमें दो लोगों को 20000 रुपए फाइन किया गया। तथा तीन लोग फरार है। हजारीबाग उत्पाद विभाग के द्वारा तीनों आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कि जा रही है।ये तीनों सिमराडीह, गाली, बड़कागांव हेटगढहा का है। मौके पर मुख्य रूप से हजारीबाग उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश मिश्रा, बड़कागांव थाना के एसआई रितेश राव ,उत्पाद विभाग के सिपाही व बड़कागांव के पुलिस के सशस्त्र बल शामिल थें।