काठीकुंड/दुमका/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काठीकुंड प्रखंड के कालाझर पंचायत स्थित शहरजोरी गांव मे महिला संघ द्वारा समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड उपप्रमुख एल्बिनुस किस्कु,पंचायत की मुखिया एस्थर मरांडी मौजूद थी. बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उप प्रमुख आलबिनुस किस्कू ने महिला संघ के दीदियों को उनके हक व आधिकार के बारे मे बताते हुए प्रोत्साहित किया. सरकार द्वारा दिये जा रहे सभी लाभों को उठाने हेतु प्रयास करने को कहा. इस अवसर पर मुखिया एस्थेर मरांडी ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपनी बातें रखी . मौके पर जिला महिला संघ के अध्यक्ष सुजीत मुर्मू,महिला संघ की अध्यक्ष संगीता मरांडी,सचिव मेनुका किस्कू,उपाध्यक्ष प्रीति मुर्मू सहित अन्य काफी संख्या मे मौजुद थे.