पंचायती राज विभाग के प्रोजेक्ट निर्देशक ने मोहनपुर प्रखंड के नयाचितकाठ पंचायत भवन का किया निरीक्षण

पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक कर योजनाएं की ली जानकारी

मुखिया अनिल कुमार साह ने 15 वित्त आयोग को लेकर पंचायत में आवंटन को लेकर पंचायती राज विभाग डीएनए आलोक के सामने रखी कई मांग

4

मोहनपुर I  भारत सरकार पंचायती राज विभाग के प्रोजेक्ट निदेशक भीएन आलोक ने रविवार को प्रखंड के नयाचितकाठ पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों के बीच बैठक कर कार्यो के बारे में जानकारी लिया। स्थाई समिति गठन, विशेष ग्राम सभा व रोकड़ पंजी का अवलोकन किया। पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र द्वारा ई गवर्नेंस के कार्यो के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में नियमित ग्रामसभा होगा वहां पंचायती राज का सपना पूरा होगा। उन्होंने ग्रामसभा की शक्तियों के बारे में विस्तार रूप से बताया। उन्होंने कहा कि नयाचितकाठ पंचायत में जिस तरह कार्य हो रहा है लगता है कि झारखंड में भी पंचायती राज शसक्त है। इस दौरान 15वीं वित्त द्वारा संचालित योजनाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर मुखिया अनिल कुमार साह ने कहा कि 15वीं वित्त आयोग में पंचायतों का आवंटन आधा से अधिक घट गया है और इधर झारखंड में राज्य वित्त आयोग का गठन नहीं हुआ है ऐसे में पंचायत का विकास करना संभव नहीं है। ग्राम सभा को स्वतंत्र भी रहने नहीं दिया है। योजनाएं ग्रामसभा में बननी चाहिए। निदेशक ने बताया कि जल्द 16वीं वित्त आयोग आ रही है जिसमें जिसमें पंचायतों को ज्यादा आवंटन दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, उप मुखिया सीमा देवी, भृगुनाथ शर्मा, सुमित कुमार राव, संजू देवी, संतोषी देवी, मंजू देवी, सूनिता देवी, पंचायत सचिव लखीनारायण महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z6eg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *