खपरैल घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर हुई खाक

IMG-20230227-WA0086
तिसरी। तिसरी प्रखंड स्थित चिलगिली गांव में खपरैल घर में आग लगने से गांव निवासी पीतांबर राय का हजारों का नुकसान हो गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाया है।
जानकारी देते हुए गृहस्वामी ने बताया कि वे सभी खेत में काम करने गए थे इसी दौरान घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने जब उनके घर से धुएं को निकलते देखा तब उन्हे घटना का पता चला। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। किंतु तब तक घर में रखे दस हजार नगदी समेत राशन, जेवरात आदि जल कर खाक हो गए जिससे उन्हें गहरी क्षति पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल व बीस सूत्री अध्यक्ष मुनीम अंसारी पीड़ित के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दिए। इसके साथ ही भुक्तभोगियों को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i3ze

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *