बारा गांव में अगलगी में हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक

जरमुंडी प्रखंड के बारा गांव में अगलगी की घटना

बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तालझारी थाना क्षेत्र में सहारा पंचायत के बारा गांव में दोपहर तीन बजे के करीब अगलगी की घटना में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आप जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासीअवधेश मंडल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घरवालों की चीख – पुकार व हो – हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे एवं समस्त ग्रामीणों के प्रयास से आग पर किसी प्रकार काबू पाया गया। सूचना मिलने पर दुमका से दमकल वाहन पहुंची। लेकिन उसके आने के पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। अगलगी की इस घटना में अवधेश मंडल के घर में रखा अनाज, कपड़ा, नगदी सहित करीब सवा लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर जरमुंडी उपप्रमुख प्रयाग मंडल, स्थानीय मुखिया राजेंद्र पुजहर ने पीड़ित के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उपप्रमुख प्रयाग मंडल ने मामले से जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद को अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार की क्षतिपूर्ति का आकलन कर सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता अविलंब उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर अवधेश मंडल के घर में हुई क्षति का आकलन किया जाएगा एवं सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि दिलाई जाएगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l1jb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *