मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक कर किया विरोध

12

मसलिया (दुमका) I मसलिया ब्लॉक सुभाष चौक में बुधवार को 12 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांंडी ( देबु )के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक कर विरोध किया।भाजपा की बैनर तले 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव के दौरान रांची में कार्यकर्ताओं पर अलोकतांत्रिक कार्रवाई, लाठी चार्ज, आशुगैस और पुलिस फायरिंग के विरुद्ध में कार्यकर्ताओ ने काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सहदेव मरांडी ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए झारखंड सरकार हाय हाय, हेमंत सोरेन हाय हाय, झारखंड सरकार होश में आओ सहित कई नारेबाजी की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्री मरांडी ने वर्तमान सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि पूरे राज्य में अराजक स्थिति पैदा किए हुए है। भाजपा कु शांतिपूर्ण ढंग से किए गए आंदोलन को तीतर बितर करने के लिए आंसू गैस एवं पानी बौछार का सहारा लिया। साथ ही पुलिस के द्वारा बर्बर तरीके से भाजपा नेताओं के ऊपर लाठी चार्ज कराया गया। जिसके बिरोध में हमलोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांंडी, सुभाष दास, उज्ज्वल नंदी, अक्षय दास, सुबोध नंदी,संजय मंडल, निताई दत्त, सनातन हांंसदा, संंतोष सोरेन, दिनेश मरांंडी, मानवेल किस्कू, भुवनेश्वर टुडू, तरुण सेन, राजेश नंदी, रूसिलाल टुडू, बारिद मंडल, गणेश नंदी, कार्तिक नंदी, रोहित नंदी, बिपिन दे सहित अनेक उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5qjf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *