सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा आपत्तिजनक बयान को लेकर देवघर यूथ कांग्रेस के द्वारा विरोध

18

देवघर i गुरुवार को देवघर जिला यूथ कांग्रेस के द्वारा निशिकांत दूबे का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य सरोलिया के द्वारा किया गया। बताते चले कि भाजपा के निशिकांत दूबे ने कांग्रेस नेत्री/विधायक दिपीका पाण्डे सिंह के लिये अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिसके विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। निशिकांत दूबे की प्रतिमा पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया।ज्ञात हो की अपने ट्विटर पोस्ट में ठश्रच् सांसद ने महागामा कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह जी को लेकर सांकेतिक रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता रहा है।  यूथ कांग्रेस ने निशिकांत दुबे मुरदाबाद ,हाय हाय, दलाल सांसद वापस जाओ और माफ़ी मांगों का नारा लगाया।कार्यक्रम में राजकमल यादव, अंकुर आनंद , कुमार राज, चंदन कुमार, वत्स विशाल, आलोक कुमार, आफ़ताब आलम, अरबाज़ ख़ान, मिलन कुमार, विजय मिश्रा, राजन कुमार, उदय कुमार, अशोक झा आदि शामिल थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kb7i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *