बंगाल के कोलकाता में सरना धर्म की जनसभा 30 जून से होगी

1

संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I पश्चिम बंगाल के कोलकाता ब्रिगेड मैदान में सरना धर्म को लेकर 30 जून को विशाल जनसभा होगी। जनसभा को सफल बनाने के लिए बुधवार को मसलिया प्रखंंड के हथियापाथर पंंचायत के मोहनपुर स्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं का एक विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ता प्रोसेेनजीत हांंसदा ने की। ततपश्चात संतालपरगना के वरीय कार्यकर्ता बरियर हेंब्रम ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता ब्रिगेड मैदान के जनसभा में मसलिया प्रखंंड से एक हजार लोग शामिल होकर सरना धर्म पर चर्चा होगी।  जिसमे पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष आदीवासी सेंगेल अभियान के नेता सालखन मुर्मू की अगुवाई में 30 जून 2023 को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में विशाल सरना धर्म जनसभा होनी है| बैठक में संथाल परगना सेंगेल परगना परगना बरियार हेंब्रोम, पंचायत अध्यक्ष मदन मुर्मू , पंचायत  सेंगेल परगना महेश्वर हेंब्रोम, कालेश्वर मुर्मू, विमल सोरेन, सुबधन टुडू, गणपति सोरेन आदि उपस्थित थे|

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ydcb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *