चास I चास स्थित योधाडीह मोड़ से दलगत भावना से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के लोगों ने पीड़ित परिवार को समर्थन देते हुए जन-आक्रोश प्रर्दशन निकाला गया।और विष्णु शर्मा के हत्यारों का अभिलंब गिरफ्तारी हो,मृतक के आश्रितों को त्वरित मुआवजा मिलें,विधवा को सरकारी नौकरी मिलें एवं छोटे-छोटे बच्चों को अच्छे विद्यालय में शिक्षा मिलें- को लेकर एक विशाल जन-आक्रोश प्रर्दशन चास थाना का घेराव को लेकर निकाला गया। हजारों आक्रोशित लोगों ने चास थाना का घेराव किया।चास थाना के घेराव के दौरान सभी प्रदर्शनकारियों ने विष्णु शर्मा के सभी हत्यारों की गिरफ्तारी करो, आश्रित को नौकरी देने,बच्चों को अच्छे विद्यालय में नामांकन करने एवं मृतक के परिवार को सभी तरह का सरकारी सुविधा मुहैय्या कराया जाए का नारा लगाते हुए उक्त आक्रोश प्रर्दशन चास थाना परिसर पहुंचकर घेराव किया गया।लगभग दो घंटा बाद पुलिस उपाधीक्षक पुनम मिंज,चास थाना प्रभारी संतोष कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के उपस्थिति में प्रर्दशनकारियों के प्रतिनिधिमण्डल को वार्ता हेतु बुलाया गया।भेंट वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रतिनिधिमण्डल में शामिल लोगों ने विष्णु शर्मा के हत्यारों को त्वरित गिरफ्तारी करने की मांग किया गया।आगे प्रर्दशनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि,यदि अभिलंब विष्णु शर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो,हम पुनः जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें,जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर होगी।आक्रोश प्रर्दशन में मुख्य रूप से मायुमो केन्द्रीय अध्यक्ष जगदीश रवानी,अलग राज्य आन्दोलनकारी राजदेव माहथा,मासस जिला सचिव गया राम शर्मा,भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच के प्रमुख समरेश चौधरी,मासस जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी,लाल मोहन शर्मा, भागीरथ शर्मा,प्रो०आर०डी०उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह,हाबुलाल गोराईं, भीम रजक,युगदेव माहथा,अमर चक्रवर्ती,कैलाश शर्मा,बादल शर्मा,अमित कुमार शर्मा,राजा राम शर्मा,बिरेन रजवार ,लाल मोहन रजवार,मोती लाल महतो,जितुन अंसारी,रोबिन दास, महादेव शर्मा,जगरनाथ रजवार, गोपाल रजवार,पटल महतो, सुभाष माहथा,कमाल खान,अर्जुन रजवार,शिवम शर्मा,गुरु पद भोक्ता,चैतु महतो,गुरु पद कुंभकार,जनार्दन शर्मा,अम्बुज शर्मा सहित हजारों की संख्या में प्रर्दशनकारियों ने भाग लिया।
विभिन्न दलों के द्वारा विष्णु शर्मा के हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर जन-आक्रोश प्रर्दशन निकाला गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eecs