योग्यता देखे बिना मनमाने ढंग से कर दिया जाता पदोन्नति
देवघर।नगर निगम देवघर के कार्यकलापों पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक पत्र देखने को मिल रहा है। पत्र नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा पिछड़ा दलित नेता पप्पू राऊत के द्वारा लिखे पत्र को लेकर देवघर उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई को लेकर लिखा गया है।
यह सवाल पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह-हिन्द मजदूर किसान यूनियन के केन्द्रीय सचिव पप्पू राऊत ने उठाया। श्री राउत ने कहा कि ऐसे कई अनियमितता इस कार्यालय में रोटेशन पर घूम रही है !श्री राऊत ने कहा कि ऐसा ही एक मामले अवैध रूप से (सहायक) के पद पर विराजमान को लेकर राज्य सरकार के समक्ष यूनियन की ओर से लिखित शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है !इस सम्बन्ध में सरकार के अवर सचिव नगर विकास विभाग, रांची ने दिनांक 31-1-2023 को संज्ञान लेते हुए उपायुक्त देवघर को निर्देश देते हुए पत्रांक 01/ विविध (परिवाद)-01/2023 न०वि०आ०350 (अनु) के माध्यम से उल्लेखित बिन्दूओं पर वरीय पदाधिकारी से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है