मधुपुर। रेलवे मजिस्ट्रेट जूलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में मंगलवार को मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशन समेत कई एक्सप्रेस अप एंड डाउन पटना धनबाद अप एंड डाउन व आसनसोल झाझा सवारी ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई अभियान,महिला व दिव्यांग बोगी की जांच,रेलवे क्रॉसिंग की जांच की रेलवे मजिस्ट्रेट ने कहा कि रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाना सही नहीं है बिना टिकट रेल में सफर करना भी कानूनी अपराध है। रेलवे क्रॉसिंग करना, महिला व दिव्यांग बोगी में अयोग्य लोगों के सफर करना दंडनीय अपराध है।विशेष चेकिंग अभियान में कोर्ट के पेशकार प्रभाष चंद्र झा, रेलवे कोर्ट रमीज राजा मजिस्ट्रेट अंगरक्षक अनूप सिंह समेत आरपीएफ मधुपुर एवं आसनसोल आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद थे!