17 वीं प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भाग लेंगे देवघर के राजेन्द्र कुमार साव

IMG-20230105-WA0040
देवघर। 17 वीं प्रवासी भारतीय दिवस, 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा प्रवासी भारतीय दिवस संस्थान के द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में देवघर के राष्ट्रपति से सम्मानित एनएसएस राष्ट्रपति अवॉर्डी व अन्तराष्ट्रीय युवा प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार साव को भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है। जिसमे राजेन्द्र कुमार झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगा कार्यक्रम का थीम प्रवासी अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार रखा गया है। उच्य स्तरीय समाज सेवा के लिए एन एस एस राष्ट्रीय पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद जी जे द्वारा 2019 से सम्मानित किया गया था ही साथ 2018 मे आयोजित इंडियन युथ डेलिगेशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चीन यात्रा पर गया था। साथ ही साथ दर्जनों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुआना के राष्ट्रपति शामिल होंगे। उसके साथ ही साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा अन्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में पूरे भारत से 50 नेशनल अवॉर्डी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भारतीय युवाओं के साथ-साथ 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य भी शामिल होंगे जिसमें मुख्य रुप से गुआना के राष्ट्रपति और उनके 30 मेंबर सूरीनाम के राष्ट्रपति गबन के प्रधानमंत्री बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री पनामा के विदेश मंत्री परिषद के पांच मंत्री अमेरिका जापान इजराइल कनाडा के काउंसलर जनरल घना ,मलावी के हाई कमिश्नर थाईलैंड सिंगापुर के वाइस काउंसलिंग के आने की उम्मीद है। साथ ही साथ आस्ट्रेलिया के सांसद भी शामिल होगा। कार्यक्रम में राजेन्द्र को भारत सरकार के द्वारा आमंत्रित किया गया है। एनएसएस के क्षेत्रीय निर्देशक बिहार झारखंड के पीयूष परांजपे , एनएसएस कोऑर्डिनेटर धनंजय कुमार मिश्र,ए एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ,एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारीसह नोडल पदाधिकारी डॉ भारती प्रसाद ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पलता साथ सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने शुभकामनाएं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/llo9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *