पार्टी महाधिवेशन को सफल करने तथा जन सवालों पर संघर्ष की अपील के साथ बैठक संपन्न
गांडेय। मोदी सरकार ने देश की जनता के ऊपर जबरदस्त तरीके से महंगाई और बेरोजगारी थोपने का काम किया है। यह सरकार आम लोगों के बजाय सीधा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के एजेंडे पर काम कर रही है। इसलिए जनता को भी सचेत होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। उक्त बातें भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने आज सदर प्रखंड के टोले हरकट्टो तथा गांडेय प्रखंड के देवनडीह में आयोजित ग्रामीणों की बैठकों को संबोधित करते हुए कही, जिसका आयोजन भाकपा माले के 11 वें महाधिवेशन तथा जन सवालों पर संघर्ष की तैयारी को लेकर किया गया था।श्री यादव ने लोगों से पार्टी महाधिवेशन के मौके पर 15 फरवरी को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही, गांव-गांव में संगठन मजबूत करने एवं अपने हक की लड़ाई तेज करने की अपील की। मौके पर अन्य लोगों के अलावा जयनारायण सिंह, इस्लाम अंसारी, चंद्रिका सिंह, बिनोद सिंह, उगन यादव, लखन सिंह, चंद्रिका, प्रमिला देवी, गंगा देवी, मोहन रवानी, शंकर रवानी, रघु महतो, तीरथ महतो, नुनुराम रवानी, प्रभु रवानी आदि मौजूद थे