राजकिशोर यादव बने राजद के प्रदेश महासचिव

IMG-20230218-WA0095
साहिबगंज। झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव द्वारा पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठावान सिपाही समाजवादी विचारधारा के कार्यकर्ता साहेबगंज जिला के बाकुड़ी निवासी राजकिशोर यादव को पार्टी का झारखण्ड प्रदेश का महासचिव सह राजमहल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष,प्रधान महासचिव,राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है।और राजकिशोर यादव को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओ ने आशा व्यक्त किया है कि इनके कुशल नेतृत्व में पार्टी काफी मजबूत होगा और आने वाले दिनों में पार्टी अपनी लक्ष्य प्राप्त करेगी।बधाई देने वालो में मुजाहिर शेख,प्रीतम रजक,सुरेश यादव,आशित मंडल, सनातन घोष,मोतियुर शेख,भादू घोष,अनिकेत सिंह,राजेश यादव,कमल किशोर भगत, अशोक यादव,विनय यादव,संजय साहा,गंगवा पहाड़िया,मनोज यादव,सुकरुदीन शेख,सुधीर साहा,अनवर शेख,बाबीर आलम,होपना किस्कु,दानियल बेशरा सहित हजारो कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर देखा जा रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/si1i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *