पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने रविवार को पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत अंतर्गत कई ग्राम, कासियाडंगा , हरेरामपुर , कान्हुपुर , हमरूल , चेंगाडंगा, नस्सीपुर, सितपहाड़ी, बिक्रमपुर गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से मिल कर हाल चाल जाना। ग्रामीणों ने सांसद विजय हांसदा का गर्मजोशी से स्वागत किया और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी समस्या भी बताई। ग्रामीणों के द्वारा जर्जर सड़क व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बिजली , पानी के लिए नया चापाकल समय पर नही मिल पाने की बात कही गयी।ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होने के बाद सांसद विजय कुमार हांसदा ने ग्रामीणो को आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्या समाधान को लेकर हर सम्भव प्रयास किया जाएगा ।साथ ही सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजना जैसे मुख्यमंत्री पशुधन योजना , सर्वजन पेंशन योजना, घर घर जल योजना ,मुख्यमंत्री गंभीर बीमार योजना ,बच्चे बच्चियों को सुशिक्षित करने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना ,मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना ,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया और इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही
सरकार द्वारा संचालित योजना हर जरूरतमंद तक पहुचाने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया । क्षेत्र के दौरा में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ,उपस्थित में नगरनबी पंचायत के सुंदरापहाड़ी गांव के सैकड़ों लोगों ने भाजपा पार्टी छोड़ कर झामुमो का दामन थामा उन सभी लोगों को श्री विजय हांसदा ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ,नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह ,उपाध्यक्ष अजफरुल शेख ,हबीबुर्रहमान ,महमूद आलम ,उमर फारूक ,प्रकाश सिंह , मोकलेसुर रहमान ,दानारूल ,शेख , अंगूरी खातून ,मोसरफ हुसैन ,अलीम शेख ,निताई दत्ता ,अलिकबर ,स्टेफन मुर्मु ,मंगल मुर्मू फुरकान शेख ,माताल मुर्मू ,मोबारक शेख ,दौलत शेख उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3k9e