जरमुंडी के चोरखेदा क्लस्टर के शिव आजीविका सखी मंडल की दीदियों के द्वारा तैयार पलाश राखी को इन दिनों काफ़ी पसंद किया जा रहा है l दीदियों के द्वारा तैयार ये राखी श्रावनी मेला एवं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बासुकीनाथ पलाश स्टॉल में अवेलेबल है l इन रखियों को ₹15 एवं ₹20 के मूल्य पर ग्राहकों को दिया जा रहा है l श्रद्धालुओं एवं ग्राहकों के द्वारा पलाश राखी काफ़ी पसंद किया जा रहा है l
यहाँ अलग-अलग डिज़ाइन एवं मूल्य की राखी उपलब्ध है l
इसे बनाने वाली शिव आजीविका सखी मण्डल की रामबत्ती देवी, रम्भा देवी, लेलून देवी एवं अन्य का कहना है सखी मण्डल से जुड़कर नित्य नये काम एवं इस प्रकार का प्रयोग करने से मन आनंदित होता है l दीदियों ने बताया की राखी के लिए रॉ मटेरियल उन्होंने देवघर से मंगवाया और फिर समूह में बैठकर साथ में इसे कम्पलीट किया l
दीदियों ने इसका श्रेय सखी मण्डल को , बीपीएम बरुन शर्मा, बीपीओ कृपाल झा एवं सीसी सुबोध मण्डल को दिया है l
समूह की दीदियों के द्वारा निर्मित इन राखियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है एवं बाजार में देसी प्रोडक्ट भी उपलब्ध हो पा रहा है l
