मिजिल्स रुबेला संक्रमण के रोकथाम हेतु उपायुक्त के नेतृत्व में रैली का आयोजन

मिजिल्स रूबेला एक जानलेवा बीमारी है, इसके रोकथाम हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह पूर्ण रूप से सतर्क व तैयार है:- उपायुक्त...

2
2a

गिरिडीह।  मिजिल्स रुबेला संक्रमण की रोकथाम के लिए आज सुबह उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त ने एमआर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एलईडी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में 5000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि मिजिल्स रूबेला एक जानलेवा बीमारी है। इसीलिए इसके रोकथाम हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह पूर्ण रूप से सतर्क एवं तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस वर्ष मिजिल्स रूबेला के उन्मूलन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें 9 महीने से लेकर 15 साल तक के जिले के लगभग 09 लाख से अधिक बच्चों का एमआर टीकाकरण निर्धारित है। प्रतिदिन 30 हजार टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य संस्थान में टीकाकरण किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, सभी पंचायती राज संस्थान एवं एनजीओ से सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा उपायुक्त ने एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही सबकी जिम्मेवारी से अवगत कराते हुए उनका उचित अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि यह अभियान 12 अप्रैल से 05 मई तक चलेगा। साथ ही अभियान के अंतर्गत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। अगर बच्चे ने पहले भी टीका लिया है तो भी उसे टीका दिया जाएगा। उन्होंने कहा खसरा रूबैला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा। यह सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में इसका टीका लगाया जाएगा।  

● रैली में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समेत करीब 5 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l8wr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *