बाबा के दर पर रामदेव – सनातन धर्म और योग के मार्ग पर चलकर ही भारत विश्वगुरू बनेगा : बाबा रामदेव

FB_IMG_1675050272154
देवघर। रविवार को कङी सुरक्षा के बीच उपायुक्त एवं एसडीओ के स्वयं साथ में रहकर योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का बाबा मंदिर के गर्भ गृह में प्यारेलाल पंडा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। स्वामी रामदेव के साथ मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार मित्तल, स्वामी दिव्यदेव जी, स्वामी यतिस्वरानंद जी, एस देव शास्त्री जी, स्वामी रामदेव के प्रवक्ता एस के गुप्ता तिजारावाला, डॉ अनीता गुप्ता ने पूजा अर्चना की। स्वामी रामदेव जी का मंदिर आने की खबर सुनते ही हजारों की संख्या में लोग दौड़ पड़े और एक झलक देखने और दर्शन के सब काफी परेशान दिखे और बाबा रामदेव की जय घोष का नारा से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। स्वामी रामदेव मीडिया से वार्ता में कहा कि समस्त देशवासियों के मंगल कामना के लिए बाबा बैजनाथ से कामना करते हैं। उन्होंने कहा सनातन धर्म और योग के मार्ग पर चलकर ही भारत विश्वगुरू बनेगा। स्वामी रामदेव जी का उपायुक्त एवं एसडीओ स्वयं साथ में रहकर कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में पूजा अर्चना कराया और पुनः रामदेव जी को हवाई अड्डा तक पहुंचाया गया।
पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान न्यास के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे, किसान राज्य प्रभारी करम कोइरी, महिला राज्य प्रभारी सुधा झा, अमित कुमार, चंद्रहास कुमार, सतीश कुमार, शंभू कुमार बरनवाल, सुमित सौरव, मनोज कुमार, संरक्षक संजय मालवीय जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी स्वामी जी को बैजनाथ मंदिर का तस्वीर देकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत के साथ विदा किया स्वामी रामदेव जी अपने विमान से तीन बजे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/61xp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *