मुजफ्फरपुर I बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मुज़फ़्फ़रपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः दूसरी बार रमेश गुप्ता एवं प्रधान महासचिव के पद पर सुधीर यादव के निर्वाचित होने पर जिला राजद कार्यालय मुज़फ़्फ़रपुर में उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिया।इस दौरान राजद विधायक निरंजन राय ने कहां कि गरीबों के मसीहा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव एवं युवाओं के आईकॉन बिहार के यशस्वी उप मुख्यमंत्री आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगदानंद सिंह को बहुत-बहुत बधाई।इनके मनोनयन से पार्टी और भी मजबूत एवं धारदार होगी।