रणधीर ने किया रणधीर ट्रॉफी 2022 -23 का उद्घाटन

32 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा बजाज पल्सर बाइक

IMG-20221225-WA0100
जामताड़ा। राज्य के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह ने जामताड़ा के करमाटांड़ प्रखंड के मिशन स्माइल एनजीओ अलगचुंवा के तहत आयोजित रणधीर ट्रॉफी 2022- 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मिशन स्माइल अलगचुंवा की ओर से प्रत्येक वर्ष रणधीर ट्रॉफी का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार के प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 32 टीमें भाग ले रही हैं ।वहीं विजेता टीम को बजाज पल्सर बाइक और उपविजेता को बजाज प्लेटिना दी जाएगी। उद्घाटन मैच युवा क्लब पचरुखी बनाम शाकिब फर्नीचर मंसूर इलेवन के बीच खेला गया। युवा क्लब पचरुखी ने रोमांचक पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 148 रन बनाया।जवाबी पारी में
साकिब फर्नीचर तिलाया ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रन ही बना पाया।इस तरह उद्घाटन मैच युवा क्लब पचरुखी ने जीत दर्ज की। मनीष पचरुखी के तरफ से मैन ऑफ द मैच रहे।
जिन्होंने बेहतरीन 80 रन बनाए जिसमें 9 चौका और 3 छक्का शामिल है और 1 विकेट भी प्राप्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अलगचुआं- शीतलपुर मैदान में खेल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के सदस्य अलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि वर्ष 2009 से रणधीर ट्रॉफी का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता रहा है जिसका स्पॉन्सर विधायक रणधीर कुमार सिंह रहते हैं ।उन्होंने कहा कि इस बार भी काफी रोमांचक ढंग से प्रतियोगिता संपन्न होगी । वही विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी वे हमेशा खिलाड़ियों की मदद करते रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है ।यहां अलगचुंआ मैदान में अन्य अन्य राज्यों की भी टीम आकर खेलती है जो करमाटांड़ के लिए शान की बात है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में जो भी काम बन पड़ेगा वे करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8sve

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *