जामताड़ा। भाजपा जिला इकाई के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में कंबाइंड बिल्डिंग रोड स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। झारखंड के वर्तमान हेमंत सरकार में व्याप्त आकंठ भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह और भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल के साथ तमाम जामताड़ा जिला भाजपा पदाधिकारी गण मौजूद रहे । झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि इस मौजूदा झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह जनविरोधी सरकार है, इस वर्तमान गठबंधन सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर है। हेमंत सरकार जनविरोधी सरकार है। इस सरकार ने जनता के विकास के लिए किसी तरह का कोई काम नहीं किया है, लूट खसोट भ्रष्टाचार मचाकर अपनी झोली भरने का काम किया है। इस वर्तमान सरकार ने झारखंड के कोयला, गिट्टी, बालू, लोहा ,पत्थर जैसे प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का काम किया है। इस सरकार में महिलाओं के ऊपर अत्याचार और शोषण चरम पर है, आए दिन महिलाओं को मौत के घाट उतार जा रहा है। इस सरकार में सभी सरकारी अधिकारी बेलगाम है, सरकारी कार्यालयों में कोई भी काम बिना घुसकर नहीं हो रहा है । जनता त्राहिमाम है और हेमंत सरकार मालामाल है। जामताड़ा जिला अंतर्गत किसी भी सरकारी कार्यालय में बिना घूस के जामताड़ा वासियों का काम नहीं हो रहा है। यह सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। यह आदिवासी, दलित और पिछड़ा विरोधी सरकार है। हेमंत सरकार ने आदिवासियों, दलितों और पिछड़ा का हक मारने का काम किया है। भाजपा जामताड़ा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है, इस सरकार का पोल जनता के बीच खुल चुका है। मौके पर जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रोम, जिला महामंत्री सुमित सरण, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, अभय सिंह, चिंतामनी भंडारी, रंजीत यादव,मितेश शाह,मनोज गोस्वामी सुशील पोद्दार, सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xhps