यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ राष्ट्रीय यादव सेना ने बैठक कर प्रशासन से किया गिरफ्तारी की मांग

IMG-20230209-WA0064
देवरी। देवरी प्रखंड के ग्राम गादीकला गोरटोली में राष्ट्रीय यादव सेना के नेतृत्व में गुरुवार को यादव समाज की एक बैठक की गई। जिसमें बीते दिन 8 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर दशरथ राणा के द्वारा यादव समाज और संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर किए गए जातिसूचक व अभद्र टिप्पणी के खिलाफ थाना प्रभारी को आवेदन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही यादव समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि ऐसे उदंड और दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से निपटने के लिए यादव समाज काफी है। यदि पुलिस प्रशासन दो दिनों के अंदर ऐसे असामाजिक तत्व को गिरफ्तार नहीं करती है तो राष्ट्रीय यादव सेना के द्वारा देवरी सहित पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा l
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि किसी एक व्यक्ति के द्वारा पूरे समाज को गाली गलौज करना और अपमानजनक टिप्पणी करना काफ़ी चिंताजनक स्थिति है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि पुलिस प्रशासन अविलम्ब इसे गिरफ्तार करे अन्यथा यादव समाज किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है जिसकी सारी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी l क्योंकि यह व्यक्ति पूर्व में भी बासो यादव को मारपीट करने के मामले में अभियुक्त है और फिलहाल फरार चल रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है और इसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है l वहीं इसका दुस्साहस देखा जाए कि सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल कर पूरे यादव समाज सहित पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दे रहा है, साथ ही लालू यादव जी पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहा है जो काफी निंदनीय है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। यादव समाज हमेशा सामाजिक सौहार्द को मानने वाले लोग हैं और अमन-चैन और भाईचारा के साथ रहने वाले लोग हैं l लेकिन यदि कोई यादव समाज पर उंगली उठाएगा तो इसे यादव समाज कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक की अध्यक्षता सुरेश यादव और संचालन राष्ट्रीय यादव सेना के जिला कार्यसमिति सदस्य पिंटू कुमार यादव ने किया l बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव उपस्थित थे lवही बैठक में अभिषेक यादव,विकास यादव, प्रकाश यादव, अनिल यादव, पप्पू यादव, प्रवीण यादव, सूरज यादव, पिंटू लाल यादव, पिंटू यादव, अविनाश यादव,बालेश्वर यादव, प्रकाश पुजारी, चंद्रदेव यादव, राजेश यादव, रामसहाय यादव, कुलदीप यादव, मनोज यादव ,लखन यादव, सहदेव यादव,संत यादव, मुकेश यादव गिरधारी यादव, वासु यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे l
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wbe6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *