रसोईया संयोजिका अध्यक्षगण डुमरी उपचुनाव में सत्ता पक्ष के विरोध में करेंगे मतदान

17

डुमरी। गिरिडीह जिला विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक गुरुवार को बेसिक स्कूल के परिसर में संघ के जिला अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी कैलाश गिरी उपस्थित रहे।श्री गिरी ने कहा कि सरकार के साथ रसोईया संघ की वार्ता हुई थी। जिसमें संघ की मांगों पर तत्समय शिक्षा मंत्री एवं अधिकारियों ने सार्थक पहल करने का भरोसा दिया था। परंतु आज तक उन मांगों पर पहल नहीं किया गया।कहा कि यदि सरकार रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की मांगों पर सार्थक पहल नहीं किया गया तो डुमरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में सत्ता पक्ष के विरोध में मतदान करेंगे।कहा कि रसोईया संयोजिका विद्यालय में साल भर काम करती लेकिन मानदेय सिर्फ 10 माह का ही मिलता है और वह भी मनमाने व अनियमित तरीके से जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने बताया कि जिन मांगों को लेकर बैठक की गई उसमें सभी रसोईया संयोजिका को आंगनबाड़ी के तर्ज पर मानदेय देने,रसोइयों एवं संयोजिका को स्थाई करने,5 लाख का जीवन बीमा देने,साल में दो ड्रेस देने और पेंशन स्कीम लागू करने की मांग शामिल हैं।कहा कि अपने मांगों के लिए यदि आंदोलन भी करना होगा तो हमसभी पीछे  नहीं रहेंगे।बैठक में लीलावती देवी, संजू देवी,तुलिया देवी,कल्याणी देवी,गौरी देवी,भगिया देवी,मीना देवी,जमनी देवी,मोनिका देवी,कौशल्या देवी, मनवा देवी,बचनी देवी,यशोदा देवी,उर्मिला देवी,पार्वती देवी,मंझली देवी,तुलिया देवी,प्रतिमा देवी,रोहणी देवी, लक्ष्मी देवी,सुनिता देवी,सोनिया देवी,झनवा देवी,गीता देवी,गेंदिया देवी,हलीमा बीबी,सखली देवी,जहरी देवी, आशा देवी,जैनुम खातुन,मनवा देवी आदि उपस्थित थीं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ue9o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *