हरिजन एक्ट में फंसाने का डीलर देते हैं धमकी
मेहरमा। ठाकुरगंगटी प्रखंड के तेतरिया माल पंचायत अंतर्गत जीवनखुटहरी गांव के जन वितरण प्रणाली का डीलर सुभाष पासवान पर दर्जनों से अधिक राशन कार्ड धारियों ने राशन वितरण में मनमानी एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि उक्त डीलर के द्वारा प्रत्येक माह पर्ची निकाल दी जाती है और कार्ड धारियों को राशन देने के वक्त तरह तरह का बहाना बनाकर परेशान किया जाता है। जबकि आसपास के कई गांव के राशन कार्ड धारियों ने बताया कि पिछले कई महीने का पर्ची हम लोगों के पास मौजूद है। लेकिन अब तक राशन नहीं दिया गया है। जब राशन की मांग करते हैं तो गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है और विभाग के पदाधिकारियों को मैनेज करने की भी बात कही जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ई पोस मशीन से फरवरी माह का पर्ची डीलर निकाल रहा था उसी वक्त तीन-चार दर्जन राशन कार्डधारी ने अपनी समस्या को बयां कर रहे थे। कार्ड धारियों द्वारा मीडिया को इसकी सूचना दी गई और मीडिया के द्वारा कार्डधारी से जानकारी हासिल की जा रही थी तो डीलर के द्वारा पत्रकार को देख लेने की बात कहीं गई। साथ ही हरिजन एक्ट में भी हंसा देने की धमकी दी गयी। हालांकि कार्डधारियों ने कहा डीलर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी शिकायत वरिय अधिकारी से करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8p4a