नियुक्ति हेतु जिला के रिक्ति के विरुद्ध विभाग द्वारा अनुशंसा प्राप्त कराई गई

3

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि स्कूली साक्षरता विभाग द्वारा स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (सीधी भर्त्ती) के पद पर नियुक्ति हेतु देवघर जिला के रिक्ति के विरूद्ध विभाग द्वारा अनुशंसा प्राप्त कराई गई है।इसके अलावे उक्त के क्रम में सर्वप्रथम अभ्यर्थियों का काउंसलिंग किया जाना है,इस हेतु सभी संबधित अभ्यर्थियों का शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक योग्यता व अन्य प्रमाण-पत्र यथा-मैट्रिक, इंटर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बी0एड0, आवासीय, जाति प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लिया गया है तो) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेज से मिलान संबंधित संस्थान की मान्यता संबंधी जॉच इत्यादि का आवश्यकता है। साथ ही उक्त के संबंध में दिनांक 13 एवं 14 मई 2023 को पूर्वा0 10ः00 बजे से जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर के कार्यालय प्रकोष्ठ में इकोनॉमिक्स,फिजिकल एडुकेशन,हिंदी,मैथ्स,फिजिक्स,जोगरफी, संथाली,हिस्ट्री,सिविक्स,इंग्लिश,बंगला,म्यूजिक,संस्कृत, हिम साइंस,विषयों का काउंसलिंग निर्धारित किया गया है।साथ ही सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपने-अपने मैट्रिक, इंटर स्नातक स्नातकोत्तर एवं बी0एड0 आवासीय जाति प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लिया गया है तो) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेज आदि की मूल प्रति एवं स्वयं अभिप्रमाणित प्रति के अलग-अलग फोल्डर के साथ निर्धारित तिथि को ससमय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, देवघर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m8oi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *