27 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा….

4
4a

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री ने मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन  के 27 जून के कार्यक्रम को लेकर सारठ प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल, शिलान्यास स्थल का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यो की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त  द्वारा जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के अनुसार  मुख्यमंत्री  का दिनांक- 27.06.2023 को देवघर जिलान्तर्गत सारठ प्रखंड के सिकटिया बराज पर मेगा पावर लिफ्टिंग का शिलान्यास किया जाना है। इस हेतु किए जा रहे तैयारियों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुआ। साथ ही संबंधित अधिकारियों को किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा स्थल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चौपर के लैंडिंग स्थल का निरीक्षण करने के साथ हेलीपैड से शिलान्यास स्थल व सभा स्थल तक जाने वाली रुटलाइन का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।  निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर  आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र बांका , चित्रा थाना प्रभारी  राजीव कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का 27 को देवघर आगमन लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी तैयारी पूरी की

सारठ प्रखंड के सिकटिया में 27 जून को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर जिला में आगमन पर जोरदार स्वागत एवं आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में जिला कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक भाग लेंगें,उक्त बातें देवघर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कही। इसके लिए देवघर जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा मोर्चा, सेवा दल,एनएसयूआई,अग्रणी मोर्चा संगठनों तथा विभागों के  सम्मानित जिलाध्यक्ष, नेता, पदाधिकारी,सदस्यगणों,सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों,मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री का आगमन को लेकर कांग्रेस के साथ महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता  काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा वहीं निर्धारित जनसभा में भाग लेने हेतु सारी तैयारी पुरी की जा रही है। झंडा बैनर से क्षेत्र को पाट दिया जाएगा। उक्त तिथि को 10:00बजे दिन तक कार्यकर्ताओं का जुटान सिकटिया में हो जाएगा। कार्यक्रम एवं जनसभा को सफल बनाने हेतु भारी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ भाग लेगें। सारठ प्रखंड कांग्रेस ने तैयारी हेतु प्रखंड कमिटी की बैठक कर आवश्यक रणनीति बना ली है। उक्त बातो की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o4ki

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *