
दुमका राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत झारखंड राज्य आजीविका मिशन के प्रखण्ड मिशन प्रबंधन इकाई दुमका सदर से चयनित बैंक सखी श्रीमती भादू देवी भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दुमका में तैनात है, भादू देवी दुमका सदर प्रखंड के बांसजोड़ा ग्राम की निवासी है इन्होंने वर्ष 2019 में अपने गांव में गठित दीप आजीविका सखी मंडल से जुड़ी उस दौरान अपने घर-परिवार को चलाने में तथा बच्चे को अच्छे शिक्षा दिलवाने में काफी परेशानियों की सामना करना पड़ रही थी केवल अपने पति के कमाए पर ही निर्भर थे सखी मंडल में जुड़ने के पश्चात अभी वर्तमान समय में भारतीय स्टेट बैंक दुमका शाखा में बैंक सखी के रूप में कार्यरत है इन्होंने काफी लंबे समय से शाखा सेवा क्षेत्र अंतर्गत सखी मंडल, ग्राम संगठन, संकुल संगठन एवं संगठन से जुड़ी अनेकों महिलाओं का व्यक्तिगत बचत खाता खुलवाने में मदद की हैं साथ ही सखी मंडल को ऋण तथा उससे जुड़ी सदस्य को व्यक्तिगत मुद्रा ऋण, कृषि ऋण, प्रधानमंत्री जनधन योजना ,अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना इत्यादि सरकारी योजनाओं हेतु आवेदन करने में मदद ही नहीं बल्कि निष्पादन करने में भी काफी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है, इसके अलावा पैसे की जमा और निकासी पैसों के जोड़-घटाना के बाद प्रतिशत निकालने में भी महिलाओं की सहायता की जाती है ऐसे में बैंक जाने वाली महिलाओं को श्रैस्च्ै के इस कदम से काफी राहत मिली है बैंक सखी भादू का कहना है कि अभी वह कार्य के अनुसार प्रति माह 5000 से 6000 हज़ार तक कमाई कर लेती है। भारतीय स्टेट बैंक के संथाल परगना के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैंक सखी भादू देवी को काफी व्यस्त स्थिति में कार्य करते हुए देखा शाखा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार छत्स्ड से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य लंबित नहीं पाया गया इससे उत्तेजित होकर बैंक सखी भादू देवी को 10 हजार रूपया देकर प्रोत्साहित किया।