धनबाद I बीसीसीएल के घनुडीह कोलियरी में रखे पुराने और रिजेक्टेड वाहन में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। धूं धूं कर वाहन जलने लगे। आग की लपटें काफी भयावह थी। कोलियरी क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण जांच का विषय है। इसके बाद ही घटना पता चल सकेगा। कोलियरी प्रबंधन ने घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है।