जामा में बंद रहा असरदार

1

खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने, 60-40 का अनुपात रद्द करने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन रांची के बैनर तले झारखंड बंद के 48 घण्टे के बंदी कार्यक्रम का पहला दिन जामा प्रखंड अंतर्गत  महारो चौक, बारापलासी, कैराबनी चौक सहित सभी अन्य जगहों पर छात्र नेताओं द्वारा सड़क जाम किया गया। जिसका व्यापक असर देखा गया। इस दौरान छात्र नेताओं द्वारा चक्का जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाये गये, 60-40 के अनुपात में की जा रही  रिक्तियों को बंद करने, दुमका जिले में आरक्षण रोस्टर लागू करने, ओबीसी कोटे में 27 प्रतिशत आरक्षण देने आदि की मांग कर रहे थे। महारो के पास सड़क पर बांस बल्ला लगाकर बंद समर्थक दुमका भागलपुर देवघर मार्ग को अवरुद्ध किये हुए थे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी थी। छोटी गाड़ियों में सवार महिला बच्चे को काफी परेशानी का सामना करते देखा गया। महारो में जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र साहू पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था बनाये हुए थे। इस मौके पर छात्र नेता अदिति नंदन, पप्पू यादव, जितेंद्र कुमार, चंचल सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bwfu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *