अतिक्रमण हटाओ अभियान चौथा दिन – राय एंड कंपनी चौक से बाजला चौक होते हुए सुभाष चौक तक चला अभियान

दुकानदारों को दी गई चेतावनी, 13 हजार से अधिक जुर्माना की हुई वसूली

देवघर। बाबा मंदिर के समीप बीते दिनों मंगल पंसारी की दुकान में आगजनी की घटना के बाद देवघर नगर निगम प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को भारी पुलिस बल व सफाई मित्रों के साथ नगर निगम की ओर से राय एंड कंपनी चौक से बाजला चौक होते हुए सुभाष चौक तक अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। साथ ही आज 13 दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए 13.1 हजार रुपये जुर्माना वसुला गया। आज अभियान का नेतृत्व नगर निगम के नगर प्रबंधक प्रकाश कुमार मिश्रा व सुधांशु शेखर, टैक्स दारोगा जयशंकर साह संयुक्त रूप से कर रहे थे। जबकि दंडाधिकारी के रूप में उदय रजक व पुलिस बल के जवान पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि रास्ते में अतिक्रमण न करें। 
नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जाएगा। फिलहाल बाबा मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जिसके बाद देवघर के सभी मार्केट से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mfo2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *