अच्छा व स्वस्थ खाना ही स्वस्थ जीवनशैली प्रदान कर सकता है : दीपांकर चौधरी
जसीडीह। बाघमारा स्थित सरस कुंज में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा द्वारा जे०एम०सी० फाउंडेशन (कल्पतरु) एवं अन्य सहयोगियों के सहयोग से नवीनीकृत मॉड्यूलर किचन का उदघाटन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के उपाध्यक्ष सह अनुमण्डल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाईस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के डिप्टी जेनरल मैनेजर अलूर रघुनाथ, सहायक प्रबंधक जितेंद्र सिंह द्वारा सामूहिक रूप से फीता काट कर किया गया।
अनुमण्डल पदाधिकारी देवघर श्री चौधरी ने सभी बच्चों का हाल चाल जाना एवं उनको मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया एवं कहा कि यही बच्चे कल का भविष्य हैं और अगर इनका आज अच्छा होगा तभी यह कल एक नए भारत का कल्पना साकार करेंगे। अच्छा व स्वस्थ खाना ही स्वस्थ जीवनशैली प्रदान कर सकता है और स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ समाज व समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करेगा । मैं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जे०एम०सी० फाउंडेशन एवं अन्य सभी सहयोगियों का धन्यवाद देता हूँ कि आपलोगों ने इनके बारे में सोंचा और इस मॉड्यूलर कीचेन का निर्माण कराया ! आज सरसकुंज में रह रहे बच्चों को आप सभी के सहयोग से जो भी सुविधाएं अतिरिक्त रूप से मिल रही हैं वो काबिले तारीफ हैं। आप सभी का भावनात्मक जुड़ाव ही इस सेवा भाव को और विशेष बनाता है।
मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने सरसकुंज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज से कुछ वर्षों पूर्व वर्ष 2012 में देवघर के निवर्तमान उपायुक्त राहुल पुरवार के अगुवाई में सरसकुंज की नींव रखी गई थी। जिसका संचालन रेड क्रॉस के जिम्मे था। कुछ वर्षों बाद उपायुक्त नैंसी सहाय एवं निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी देवघऱ सुधीर गुप्ता के दिशा निर्देश पर हमलोगों ने मिलकर सरसकुंज के किचन के कायाकल्प की परिकल्पना की थी जिसे पूरा करने में जे०एम०सी०फाउंडेशन, रेडक्रॉस के सदस्यों एवं वर्तमान उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री का भरपूर सहयोग मिला एवं इन्ही के मार्गदर्शन व दिशा – निर्देश में रेडक्रॉस सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है । हमलोग विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी हमलोग आप सब के सहयोग से और भी अच्छे अच्छे कार्य करेंगे और पूरे सरस कुंज को इस बच्चों व माताओं के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित करने का भरपूर प्रयत्न करेंगे !
वहीं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए वाईस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि जे०एम०सी०फाउंडेशन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा, एवं समाज के अन्य सभी सहयोगियों का हृदय के अंतःकरण से धन्यवाद की आपलोगों के सहयोग से यह कार्य सम्पन्न हुआ एवं आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की भविष्य में भी आप सबका सहयोग ऐसे ही मिलता रहेगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gn6n