बड़कागांव केंद्रीय कुशवाहा की पुनर्गठन , 28 अप्रैल को होगा अध्यक्ष व सचिव की चुनाव

दिन रात प्रत्याशी कर रहे हैं सदस्यों के साथ बैठक,

बड़कागांव प्रखंड में केंद्रीय कुशवाहा समाज की पूर्ण गठन 28 अप्रैल को विवाह मंडप हरली के प्रांगण में होगा। जिसमें अध्यक्ष व सचिव पद के  दावेदारों ने जोड़-तोड़ की गणित शुरू कर अपने – अपने समर्थन जुटाने में लगे हैं। जिसमे प्रत्येक गांव से 2 -2 महिला- पुरुष एवं हरली से 6 पुरुष एवं 3 महिला सदस्यों ने अपने कीमती वोट देकर अध्यक्ष और सचिव पद के चुनाव करेंगे। जिसमें दावेदारों ने अपनी -अपनी समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने है, जिसमें पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल मेहता एवं सांढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया भीखन महतो प्रबल दावेदार कर अपना समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।एंव जोड – तोड़ की गणित शुरू कर दिए हैं।वे समाजसेवी कर्मठ जुझारू है। वहीं सचिव पद के लिए सांढ पंचायत से गिन्नी वर्मा अपनी दावेदारी के लिए जोड़-तोड़ की गणित शुरू कर दिए हैं।वही सूत्र बताता है कि सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। जिसमें इस दौड़ में सबसे आगे गिन्नी वर्मा हैं और अपनी जीत के लिए अपना समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z5f9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *