झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

IMG-20230108-WA0089
गिरिडीह। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गिरिडीह के जिला कार्यकारिणी का अंतरिम समिति का पुनर्गठन से संबंधित आयोजन सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और पर्यवेक्षण संघ के वरीय संयोजक प्रधानाध्यापक सजेस्टिबल बालिका उच्च विद्यालय देवेंद्र प्रसाद सिंह ने की। पुनर्गठन कार्यक्रम में चतुर विशेष आमंत्रित पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने कहा की माध्यमिक शिक्षकों का अस्तित्व आज खतरे में है। आप को एकजुट होकर इसके लिए लड़ने की आवश्यकता होगी।  नहीं तो सरकार की नीति और दूसरे संघों के क्रियाकलाप का विपरीत प्रभाव आपके सेहत पर पड़ने वाला है। 
नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने स्पष्ट कहा की वर्तमान परिदृश्य में शिक्षकों को छात्राओं से छात्रों से और विद्यालय के प्रशासन से तालमेल करते हुए एक बेहतर माहौल देकर शिक्षक हित और छात्र हित पर हमें कार्य करने की आवश्यकता है। 
अध्यक्षता कर रहे सिंह ने कहा वर्तमान परिदृश्य में विद्यालय और छात्र से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ शिक्षकों के हित के लिए भी आपको एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। अन्यथा सरकार की नीति माध्यमिक शिक्षकों के अधिकार और स्वाभिमान को बर्बाद करने पर तुली हुई है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1ao1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *