आरक्षण हुआ दूसरा मुद्दा: सुसाइड करने वाले को मिले शहीद पैकेज परिजन को नौकरी के साथ एक करोड़ की मांग

जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 6 दिन से है जाम

Screenshot_2023-04-26-18-51-20-403_com.ak.ta.dainikbhaskar.activity_3
IMG-20230426-WA0355
Screenshot_2023-04-26-18-49-31-952_com.ak.ta.dainikbhaskar.activity_2
Screenshot_2023-04-26-18-50-24-267_com.ak.ta.dainikbhaskar.activity_2
भरतपुर ( राजस्थान) ( यतेन्द्र पाण्डेय्) I  गत 6 दिन से माली सैनी कुशवाहा समाज की ओर से 12% आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 अवरुद्ध किया हुआ है ! गत 6 दिन से आंदोलनकारी आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार शाम 6:00 बजे फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने बरोदा गांव पहुंचकर आंदोलनकारियों से सी एम आर पार मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बिंदु साझा किए थे! 
आरक्षण से पहले शहीद का पैकेज——- 
वर्तमान परिस्थितियों में सरकार ने आरक्षण पर काम शुरू कर दिया लेकिन अब यह मुद्दा आरक्षण के साथ मोहन सिंह के सुसाइड पर अटक गया है परिवार अब शहीद पैकेज एवं एक करोड रुपए देने की मांग पर अड़ा हुआ है ज्ञात रहे मंगलवार को धरना स्थल के पास हाईवे के किनारे पेड़ से फंदा लगाकर एक आंदोलनकारी मोहन सिंह 48 में आत्महत्या कर ली थी समाज के लोगों की मांग है कि जब तक मोहन सिंह के परिवार को 10000000 रुपए शहीद का दर्जा एवं एक सरकारी नौकरी नहीं दी जाती तब तक वह हाईवे को नहीं छोड़ेंगे! मोहन सिंह के सबक
भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है आंदोलन को देखते हुए 26 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक नोटबंदी जारी कर दी गई है !

 जनगणना के आधार पर दिया जाएगा आरक्षण——
      21 अप्रैल शाम 7:00 से समाज के लोगों क ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर चक्का जाम जा रही है चक्का जाम को आज छठवां दिन है 12% आरक्षण के मामले पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है समाज के लोगों की जनगणना के आधार पर ही समाज के लोगों को आरक्षण दिया जाएगा! 

विधायक अवाना ने दी 2 लाख की सहायता——-
 नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने मोहन सिंह के बेटे को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद की है! अब देखना यह है कि मोहन सिंह के बेटे को आर्थिक मदद देने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या खुलता है या नहीं
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hqap

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *